मेरठ 24 अक्टूबर (चमकता युग) ज्ञापन के द्वारा संयुक्त व्यापार समिति मेरठ ने बताया है की पिछले काफी समय से मेरठ के नागरिक दिल्ली रोड पर वाहन का दबाव कम करने के लिए तथा जाम से बचने हेतु बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़े जाने के लिए प्रयासरत हैं। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए कई बार महत्वपूर्ण बैठक आपके द्वारा की जा चुकी हैं। रेलवे रोड-जैन नगर तिराहा शिव मंदिर के सामने एक नाला बना है जो बागपत रोड पर जाकर निकलता है। काफी समय से इस नाले में पानी का बहाव कम होने के कारण तथा समय के चलते स्थानीय लोगों द्वारा उनके मकान के पीछे खाली जगह होने के कारण नाले के परिसीमन पर पर्यावरण हेतु छोटे-छोटे पौधे लगाकर गार्डन विकसित कर लिए गए हैं। संयुक्त व्यापार समिति मेरठ द्वारा कहा गया है की इस नाले के पानी को पाइप लाइन द्वारा सींचकर तथा कवर कर इस नाले के परिसीमन तथा नाले पर सड़क बनाकर इन दोनों मार्गों को जोड़ा जा सकता है। जहां पर यह मार्ग बागपत रोड पर खुलता है। वहां पर भी अनाधिकृत निर्माण होने के कारण रास्ता बागपत रोड से नजर नहीं आता है। इसी के समीप बने जैन मंदिर के सामने से फार्म वाली गली भी जाकर सीधा बागपत रोड को जोड़ने का काम करती है। इस मार्ग पर बीच में लगभग 10 x 15 फुट का टुकड़ा बाउंड्री कर सड़क को अवरुद्ध कर रहा है,जिस कारण इस मार्ग से केवल टू व्हीलर ही गुजर सकते हैं। वही संयुक्त व्यापार समिति मेरठ ने निवेदन किया है कि एक बार मौके का सर्वे करा कर नाले वाले मार्ग को तथा इस फार्म वाली गली में अवरुद्ध किए गए टुकड़े को हटाकर सड़क बनाए जाने से सुचारू रूप से ट्रैफिक चालू कर यहां के नागरिकों की समस्या का निराकरण किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment