गाजियाबाद 24 अक्टूबर (चमकता युग) आम आदमी पार्टी ने यूपी में अपनी सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। जनता को इस वायदे का भरोसा कैसे हो,इसके लिए 'आप' घर-घर जाकर गारंटी कार्ड दे रही है। गाजियाबाद में पांच लाख लोगों को 18 नवंबर तक गारंटी कार्ड देने का टारगेट तय किया गया है। 'आप' जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी के अनुसार,जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। साहिबाबाद,लोनी,मुरादनगर,मोदीनगर और शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों को एक-एक लाख गारंटी कार्ड भरवाने का टारगेट दिया है। अभी तक करीब एक लाख गारंटी कार्ड भरकर पब्लिक को दिए जा चुके हैं। इस गारंटी कार्ड में व्यक्ति का नाम,पता,मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर है। गारंटी कार्ड की एक कॉपी परिवार के मुखिया के पास और दूसरी कॉपी पार्टी के पास होगी। यह इस बात का सुबूत होगा कि पार्टी ने चुनाव से पहले 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वायदा किया था।
No comments:
Post a Comment