Sunday, 31 October 2021

वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश और जनसंख्या समाधान ने किया दीपदान तथा तुलसी पूजन।

मेरठ 30 अक्टूबर (चमकता युग) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश और जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा कार्तिक मास में श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ दीपदान किया गया तथा तुलसी पूजन किया गया। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक मास में रोज दामोदर अष्टक भगवान (कान्हा का बाल रूप) की पूजा होती है तथा तुलसी पूजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्तिक मास में दान पुण्य के साथ दीपदान का विशेष महत्व है यह सब पुण्य को देने वाला होता है। दूसरा दीपदान करने के पीछे यह भी कारण है कि कार्तिक मास में मिट्टी के दीपदान करने से कुम्हारों को रोजगार में वृद्धि होगी। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ विशेष सहयोग महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई, खुशी वार्ष्णेय और समस्त पदाधकारी निशा गुप्ता, शालिनी गोयल, गुंजन गर्ग, अनु अग्रवाल, नेहा गोयल, अनीता गुप्ता, बिंदिया अग्रवाल, राजवंशी, नीतू गुप्ता, प्रभा विश्नोई, बृंदा गोयल, नविका अग्रवाल, प्रियांशी गोयल, धिविद दिव्यांशी, रेखा रस्तोगी, उर्वशी, सुनेश, उषा, कुसुम, बंटी, सरोज, गीत गुप्ता, विमला गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...