मेरठ 05 अक्टूबर (चमकता युग) पड़ोसी विवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव और फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।पीड़िता ने दुष्कर्म तो दसूरे पक्ष ने मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने तहरीर में बताया कि तलाक के बाद मायके में ही रहती है। सोमवार दोपहर से वह लापता थी। देर रात उसके स्वजन पड़ोसी के घर पहुंचे और अपहरण का आरोप लगाया। घर की तलाशी में विवाहिता नहीं मिली, तो वह लौट गए। युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह विवाहिता का फोन आया और उसे नूरनगर पुलिया पर बुलाया। वह स्वजन के साथ पहुंचा और विवाहिता को लेकर आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद विवाहिता के स्वजन उसके घर पहुंचे और उससे निकाह करने के लिए कहा। मना करने पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे चले। देखते ही देखते पथराव और फायरिंग से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों में घुस गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी ने अपने बर्फ के कारखाने में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। सुबह वह किसी तरह घर पहुंची। वहीं, दूसरे पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के कुछ लोग हिरासत में हैं। तहरीर के आधार पर मामले कीी जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment