मेरठ 26 अक्टूबर (चमकता युग) आंखों की रोशनी चले जाने से तनाव में आए व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी साथी ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पर्ल रेजीडेंसी,ब्रह्मपुरी निवासी मनीष गांधी (42) पुत्र स्व.जगन्नाथ गांधी लोहे का व्यापार करते थे। उनके पड़ोसी नितिन शर्मा का परतापुर थाना क्षेत्र में भगतजी कोल्डस्टोरेज कंपाउंड है। नितिन ने बताया कि मनीष रोजाना उनके कंपाउंड आते थे। मंगलवार को भी मनीष वहां पहुंचे थे। नितिन ने बताया कि वह अपने केबिन में बैठे थे। अचानक गोली की आवाज आई तो वह दौड़कर दूसरे केबिन में पहुंचे। जहां पर मनीष ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी हुई थी। इसकी सूचना नितिन ने परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। नितिन ने बताया कि मृतक पिछले 25 सालों से शुगर की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते दो साल पहले उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई। आंखों की रोशनी जाने से वह डिप्रेशन में थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। मृतक के दो बेटियां हैैं जो अभी पढ़ाई कर रही हैैं। मनीष की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परतापुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि मनीष ने अपनी पिस्टल से आत्महत्या की है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment