Monday, 4 October 2021

बहलोलपुर में हुआ सास,बहु-बेटा सम्मेलन का आयोजन।

दम्पत्ति को किया परिवार नियोजन के प्रति जागरूक।


मेरठ 04 अक्टूबर (चमकता युग) परिवार नियोजन व जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरुषों की भागीदारी बेहद अहम है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने व परिवार नियोजन को गति देने के लिये जनपद में 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक सास,बहू-बेटा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सास बहू के मध्य परिवार नियोजन को लेकर समन्वय एवं संवाद बनाना है। सम्मेलन में उनके पारस्परिक अनुभवों के आधार पर इसे रुचिकर बनाने के लिए खेलों व अन्य गतिविधियों का सहारा लिया जा रहा है। इसी उद्देश्य के साथ माछरा ब्लॉक के ग्राम बहलोलपुर के उप केंद्र पर सास,बहू-बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें बी.पी.एम,बी.सी.पी.एम,आशा संगिनी व आशा कार्यकर्ता समेत गांव के एक दर्जन सास,बहू-बेटों ने भाग लिया। सम्मेलन में बी.सी.पी.एम सुनीता,बी.पी.एम राजन,आशा संगिनी सुमन आर्य,आंगनबाडी,बबीता,कौशल,आशा कार्यकर्ता-गीता,ललिता,नीतू आदि ने दम्पति को परिवार नियोजन का महत्व व परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी दी। इसके साथ-साथ कोविड-19 के प्रति भी जागरूक किया।सी.पी.एम सुनीता ने दम्पति को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई,व मच्छरदानी के प्रयोग के लिये जागरूक किया गया। आशा संगिनी ने कार्यक्रम में आयी गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस दौरान बहलोलपुर की आशा कार्यकर्ताओं ने मनोरंजन के लिए कुछ नृत्य प्रस्तुत किए,जिसके माध्यम से परिवार नियोजन का संदेश दिया गया। सम्मेलन के दौरान कई दम्पति ने परिवार नियोजन पर अपनी सहमति दी।

 परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा.पूजा शर्मा ने बताया परिवार में करीब सभी निर्णयों में पुरुषों की सहमति सर्वोपरि है। इसलिये सास-बहू सम्मेलन के दौरान पुरुषों की सहभागिता को सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इसी लिए सास-बहू सम्मेलन में बेटों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया सास,बहू-बेटा सम्मेलन का आयोजन उप केन्द्र स्तर पर किया जा रहा है। प्रत्येक उप केन्द्र पर सास,बहू-बेटा सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...