मोदीनगर 24 अक्टूबर (चमकता युग) राष्ट्रीय जनहित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सतेंद्र शर्मा ने,सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं संगठन के बुद्धिजीवी लोगों के साथ संगठन के विषय में चर्चा की। और सम्मानित पत्रकार बंधुओं का 'गौरव सम्मान' देकर सम्मान भी किया गया। लेकिन सतेंद्र शर्मा ने सिर्फ गिने-चुने 5 -7 पत्रकारों को ही बुलाकर सम्मानित किया। जिसके कारण शहर में बाकी काफी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों ने इस बात को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की है। शहर के वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि,सतेंद्र शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार करके अच्छा नहीं किया। क्या सतेंद्र शर्मा को सिर्फ शहर में 5-7 पत्रकार ही सम्मानित नजर आते हैं। बाकी पत्रकार क्या उन्हें सम्मानित नजर नहीं आते। या फिर हो सकता है सतेंद्र शर्मा एक बहुत बड़े नेता हो और बाक़ी पत्रकारों को छोटा समझते हो, और उन लोगों को सम्मानित करने से उनका मान सम्मान समाज में कम होता हो। या फिर उनकी साख को बट्टा लगता नजर आता हो। एक तरफ उन्होंने पत्रकारों का सम्मान किया जो कि अच्छी बात है। लेकिन दूसरी ओर उन्होंने शहर के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ इस तरह का सोतेला व्यवहार व अनदेखी कर बाकी पत्रकारों को उन्होेंने निचा दिखाने की कोशिश की है। वहीं कुछ वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि एक कहावत सतेंद्र शर्मा पर बिल्कुल सही साबित होती है कि, अंधा बांटे गुड जो सिर्फ अपनो अपनो को दें। सतेंद्र शर्मा ने इस तरह का कार्य कर,शहर के काफी वरिष्ठ व बुजुर्ग पत्रकारों की बेज्जती कर नाराज जरूर कर दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment