Wednesday, 17 November 2021

नवजात शिशुओं का जन्म के बाद पहले 48 घंटे में प्रसवोतर जांच जरूरी: डा.अमित उपाध्याय

मेरठ 17 नवंबर (चमकता युग) डब्लयू.एच.ओ के अनुसार हर साल दुनिया भर में लगभग 15 मिलियन बच्चे समय से पहले  पैदा होते है। और यह दुनिया भर में पैदा होने वाले सभी शिशुओं में  से 10 में से अधिक है। प्रत्येक वर्ष लगभग 1 मिलियन बच्चें समय से पहले जन्म की जटिलताओं के कारण मर जाते है। 184 देशो में समय से पहले जन्म की दर 5 प्रतिशसत से 18  प्रतिशत शिशुओं के जन्म के  बीच है। भारत में हर साल पैदा होने वाले 27 मिलियन बच्चों 2010 के आंकडों के अनुसार  35 लाख बच्चे समय से पहले पैदा होते हैं। उक्त बाते विश्व प्रीमैच्योर दिवस के अवसर पर न्यूटिमा हास्पिटल के चिकित्स डा.अमित उपाध्याय ने कही। उन्होने बताया कि नवजात मृत्यु पांच साल से कम उम्र के बच्चों में होने वाली सभी मौतों का 40  प्रतिशत हिस्सा है। समय से पहले जन्म नवजात मौतों का दुनिया में एक कारण है और निमोनिया के बाद पांच साल से कम उम्र के  सभी बच्चों की मौत का दूसरा प्रमुख कारण है। समय से पूर्व जन्म के 60 प्रतिशत से अधिक अफ्रीका ओर दक्षिण एशिया में होते हैं। कम आय वाले देशों में  औसतन 12 प्रतिशत बच्चें बहुत जल्दी पैदा होते है। समय से पहले बच्चों का जीवित रहना इस बात पर निर्भर करता है कि वे कहा पैदा हुए हैं। कम आय वाले देशों  से लगभग 10 प्रतिशत के विपरीत बढी हुई बुनियादी देख भाल और जागरूकता के कारण उच्च आय वाले देशों मं प्रत्येक 10 में से 9 में से प्रीटर्म बच्चे जीवित रहते है। उन्होने बताया तीन चौथाई से अधिक प्रीमैच्योर शिशुओं को अक्सर सस्ती देखभाल से बचाया जा सकता है। जैसे कि बच्चें के जन्म के दौरान आवश्यक देखभाल, प्रसवपूर्व स्टेरॉयड इंजेक्शन बच्चों के फेफडों को मजबूत करने के लिये निर्धारित मानदंडों  के तहत प्रीटर्म लेकर के जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को दिया जाता है। ओर प्रसवोतर कंगारू मदर केयर जैसी देखभाल आदि है। उन्होने बताया 1400 ग्राम से कम बच्चों को अत्यन्त गहन एन.आई.सी.यू में रखना आवश्यक होता है। इस दौरान प्री मैच्योर देने वाली दो महिलाओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ऐसे में आपकी की सोच सकारात्मक होनी आवश्यक है बच्चें को जन्म देने के बाद उसके पास न होने पर महिला को कितना फील होता है। लेकिन ऐसे नवजात की जीवन को बचाना बेहद जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...