मेरठ 17 नवंबर (चमकता युग) थाना सुरुरपुर क्षेत्र निवासी पत्रकार इरशाद चौधरी पर गौरव मोहन गुप्ता पुत्र मोहन लाल गुप्ता निवासी थाना रेलवे रोड ने एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से पत्रकार पर पांच करोड़ की मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराने की बात कही है। उक्त मामले में पीड़ित गौरव मोहन गुप्ता से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि, दीपावली से पहले स्वंय को बड़े अखबार का पत्रकार बताते हुए मुझसे अवैध पटाखे बेचने की बात कहते हुए पटाखा फैक्ट्री का लाईसेंस व अन्य साक्ष्य मांगे, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्रकारिता का रौब ग़ालिब करते हुए मुझसे एक लाख रुपये की मांग की। साथ ही बात न मानने पर कार्यवाही कराने की धमकी देते हुऐ मेरे पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी करायी, एवं मेरे फैक्ट्री को सील करने एवं अन्य तरह की झूठी व भ्रामक खबरे प्रकाशित कर मेरे सम्मान व मेरे कारोबार को चौपट कर दिया है। बातचीत के दौरान पीड़ित गौरव मोहन गुप्ता ने कोर्ट के माध्यम से इन पर पांच करोड़ रूपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात भी कही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment