Sunday, 7 November 2021

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस 8 नवंबर को तहसील डेरापुर में आयोजित किया जायेगा।

कानपुर 07 नवंबर (चमकता युग) शासन के निर्देशो के क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देष दिये गये है। जिसमें जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। सम्पूर्ण समाधान दिवस 8 नवंबर 2021 से माह 01 जनवरी 2022 तक का रोस्टर के अनुसार जिलास्तरीय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस डेरापुर तहसील में आयोजित किया जाएगा। तहसील अकबरपुर में मुख्य विकास अधिकारी, भोगनीपुर में ए.डी.एम प्रशासन, रसूलाबाद में ए.डी.एम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। 



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...