मेरठ 18 नवंबर (चमकता युग) गुरुवार को यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) मेरठ इकाई की एक बैठक जिला कार्यालय बागपत रोड स्थित शिव प्लाजा में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 27 नवंबर को होने वाले प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। संगठन के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक करते हुए प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन को सफल बनाने का सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने की तथा मंच संचालन संगठन महामंत्री राजू शर्मा ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी से तन मन और धन हर प्रकार से योगदान देने बात कही। वही जिला महामंत्री ललित ठाकुर ने कहां की जनपद में होने वाला प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन एक ऐसा सम्मेलन होगा जो आने वाले समय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने अंकुश राठी को जिला आईटी सैल प्रभारी, शाजिद को जिला सदस्यता प्रभारी मनोनित किया। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री ललित ठाकुर, मीडिया प्रभारी वसीम खान, जिला सदस्यता प्रभारी शाजिद, आई.टी सेल प्रभारी अंकुश राठी, जिला सलाहकार मनोज कश्यप, संगठन महामंत्री राजू शर्मा आदि मौजूद रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment