मेरठ 18 नवंबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलिज में बी.ए.एल.एल.बी के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नव आगुन्तक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ एक संयुक्त सत्र का आयोजन किया। इस संयुक्त सत्र के आयोजन का उद्देश्य प्रथम वर्ष के छात्रों का परिचय वरिष्ठ छात्रों से कराना था। सरदार पटेल ऑडीटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी नव आगुन्तक छात्र-छात्राओं ने अपना संक्षिप्त परिचय दिया और यह भी बताया कि उन्होंने विधि विषय के क्षेत्र को ही क्यों चुना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ एवं नव आगुन्तक छात्रों के बीच में सामंजस्य व एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना था। इसके अलावा नव आगुन्तक छात्रों के मन से रैगिंग होने का भय भी मिटाना था। बता दें कि स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय परिसर पूर्णतया रैगिंग मुक्त है परन्तु एक स्वस्थ वातावरण में नवीन छात्रों का परिचय कराना हमारे सुभारती लॉ कॉलिज का एक आदर्श रहा है। वरिष्ठ छात्रों ने नवीन छात्रों को बताया कि भविष्य में किस प्रकार पढ़ाई कर आगे बढ़ने की आदत डाली जाये। उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई या किसी भी विषय में यदि उन्हें मदद की जरूरत हो, तब सहर्ष उन सभी की मदद की जायेगी। वरिष्ठ छात्रों ने विश्वविद्यालय व कॉलिज से सम्बन्धित अपने अनुभवों को साझा करके नवीन छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाया। इस संयुक्त सत्र में कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्रों की ओर से परमजीत, ग्रेसी, अनुष्का, दीक्षा, मानिक, उवैश, हैदर, आदित्य, अनुश्रेष्ठ, यशिका, अंकिता आदि का योगदान रहा। इस कार्यक्रम में डा.रीना बिश्नोई, डा.सारिका त्यागी, डा.आशुतोष गर्ग, एवं विकास त्यागी आदि शिक्षक उपस्थित रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment