Thursday, 18 November 2021

सुभारती विश्वविद्याल में मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस।


मेरठ 18 नवंबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के महर्षि अरबिन्दों सुभारती नेचुरौपेथी यौगिक साइन्सस कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 18 नवंबर 2021 को नेचुरौपेथी दिवस् पूरे धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डा.अभय एम.शंकर गौडा ने प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर सबको हार्दिक बधाईं दी। उन्होनें विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बतातें हुए जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से अवगत कराया। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा का देश विदेश में बढ़ती हुई मान्यता और मांग का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर नेचुरौपेथी एण्ड योगा ओ.पी.डी में एक दिन का निःशुल्क शिविर का उदघाटन कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थापलियाल के द्वारा किया गया और अनेक रोगियों ने इसका लाभ लिया। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के सम्बन्ध में शिक्षक डा.ब्रज भूषण कुमार के द्वारा मदन मोहन मालवीय  प्रेक्षागृह में ‘‘रोग मुक्त भारत‘‘ के विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में यू.जी.एवं पी.जी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षक डा.धीरेन, डा.अपर्णा, डा.जीनेश्वरी चानू, डा.ज्योति माधुर ने निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में भाग लिया और सभी छात्र छात्राओं को प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता का विस्तृत विवरण प्रदान किया। कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थापलियाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने कॉलिज के सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की हार्दिक बधाईं दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बताते हुए इसके उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्व को भारत ने ही प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की विद्या से रूबरू कराया है और वर्तमान जीवनशैली में मानव जिस प्रकार विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है इससे निदान हेतु प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की विशेष भूमिका है। आयुष मंत्रालय के द्वारा 18 नवंबर 2021 को देश भर में चतुर्थ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। इस वर्ष इसका विषय रोग मुक्त भारत रखा गया है। नेचुरोपैथी दिवस प्रकृति के इलाज को प्रोत्साहित करने व उत्सव के  रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...