मेरठ 19 नवंबर (चमकता युग) आगामी कार्यक्रम "नौ देवी नौ शक्ति" की तैयारी के लिए महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ने सभी महानगर और मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस वर्चुअल बैठक में सभी ने महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा का मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश प्राप्त किया ताकि इस कार्यक्रम को सफल करा सके। आगामी होने वाले प्रबुद्ध नारी शक्ति सम्मेलन में सभी अपेक्षित जिलो में निवास करने वाली एवं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति रहेगी। मेरठ सम्मेलन के सभी 12 जिलों (सहारनपुर जिला, सहारनपुर महानगर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ जिला, मेरठ महानगर, बागपत, गाजियाबाद जिला, गाजियाबाद महानगर, हापुड़, नोएडा महानगर, गौतमबुद्ध नगर ) की जिला अध्यक्षों की बैठक में अपेक्षित महिलाओ की सूची प्राप्त की। वर्चुअल बैठक में महानगर कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी रुचि गर्ग भी उपस्थित रही। प्रबुद्ध सम्मेलन में आने वाली महिलाओं की कैटेगरी निमनवत है।
1.खेल से जुड़ी महिलाए,
2.कॉलेज की छात्राएं,
3.कलाकार
4.अभिनेत्री
5.रोजगार समूह
6.व्यवसाय केंद्र)
No comments:
Post a Comment