मेरठ 01 नवंबर (चमकता युग) पश्चिम ईव्ज चौराहा व्यापार संगठन द्वारा प्रथम बार दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। पश्चिम ईव्ज चौराहा व्यापार संगठन ईव्ज चौराहे से लेकर नरेंद्र सदन काम्प्लेक्स तक कार्यरत हैं। पश्चिम ईव्ज चौराहा व्यापार संगठन के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कोविड काल के बाद इस वर्ष दीपावली का त्योहारों बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मेले में भव्य सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी की जाएगी। पश्चिम ईव्ज चौराहा व्यापार संगठन के अध्यक्ष डा.गौरव अग्रवाल और महामंत्री गौरव जायसवाल ने बताया कि दीपावली मेले में रेहड़ी व ठेले लगाने वाले छोटे व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनके व्यापार के हितों के मद्देनजर उन्हें रोशनी और स्थान की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस वर्ष की भांति प्रति वर्ष मेले की व्यवस्था की जाएगी।
No comments:
Post a Comment