हापुड़ 01 नवंबर (चमकता युग) हापुड़ जनपद के ग्राम नानपुर में स्थित रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ के चीफ प्रॉक्टर के पद पर कार्यरत गुरमेहर खरे को भावभीनी विदाई दी गई। गुरमेहर खरे अपना बिजनेस शुरू कर रहे है। कॉलेज परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने गुरमेहर खरे को बुकें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि गुरमेहर खरे एक निष्ठावान व कर्मठ एम्पलॉयी है गुरमेहर खरे ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में बी.पी. ई.एस कोच से लेकर बी.पी. ई.एस विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर का पद हासिल किया। उन्होंने हमारे ग्रुप के रूल्स एवं रेगुलेशन का पूर्णतः पालन किया। लगभग दो माह पूर्व उन्होंने संस्थान को पूर्व सूचना दे दी थी। डा.गंगादास सिंह ने कहा की किसी संस्थान से कही अन्यत्र जाना कोई बुरी बात नहीं है पर इसी तरह जाना चाहिए कि जाने वाले को बाद में भी याद किया जाये। इस अवसर पर सभी स्टाफ मेंबर्स ने गुरमेहर खरे को भावभीनी विदाई दी और सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment