मोदीनगर 23 नवंबर (चमकता युग) बुधवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ का नारा बुलंद करते हुए घर-घर व दुकान-दुकान जाकर लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें बाटेंगे प्रतिज्ञा पत्र। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आदेशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को प्रत्येक विधानसभा में चलाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को कल मोदीनगर में चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गण भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ का नारा बुलंद करते हुए आनंदी पुरा, सत्यनगर, गुरुद्वारा रोड, आदर्शनगर, कस्बा रोड, गुरुनानक पुरा आदि विभिन्न मोहल्लों में घर-घर घूम कर लोगों से जन संपर्क करते हुए प्रतिज्ञा पत्र बांटते हुए यह जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
No comments:
Post a Comment