मोदीनगर 16 नवंबर (चमकता युग) अखिल भारतीय कामगार फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई के चलते भुखमरी के कगार पर है। महंगाई चरम सीमा पर है। सब्जी से लेकर देश में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दाम कांग्रेस के सत्तर साल के कार्य काल में चार सौ दस रूपये तक पहुंचा जबकि भाजपा सरकार के सात साल में घरेलू गैस सिलेंडर नौ सौ रुपये से ऊपर चला गया है। कारखाने बंद हो गये हैं, बेरोजगारी, कम वेतन, फैक्ट्रियों का निजी करण, सरकारी सम्पत्ति को विक्रय आदि करने से आम आदमी तिलमिला उठा है। यहाँ तक कि हाउस टेक्स की धनराशि सरकार ने इतनी बढ़ा दी गयी है कि आम आदमी को धनराशि चुकाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ा है। महंगाई के चलते महिलाओं को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसी सरकारों को आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन लाना है। कोरोना काल में बिजली सस्ती दरों पर सप्लाई न देना। नोट बंदी, जी.एस.टी ने आमजन की कमर तोड़ कर रख दी। फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि अब मोदी लहर समाप्त हो चुकी है। अब जुमले भी भाजपा पार्टी के पास नहीं रह गये हैं। मोदीनगर का मजदूर भी अपने आपको लूटा सा महसूस कर रहा है। यहाँ पर अधिकांश फैक्ट्रियां बंद हो चुकी है, परंतु मजदूरों का हिसाब व क्वार्टरों व बोनस आदि की समस्याएँ आज भी मुँह बाये खड़ी है। विधायक ने जो चुनाव में विकास व योजनाएँ लाने, मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए जो वादे किए थे, वे भी खोखले साबित हुये। यहाँ तक कि खोखा-पटरी व रेहड़ी वालों को अपना व्यापार चलाने हेतु विधायक जगह तक नहीं दिलवा पाई। जबकि यह सरकारी योजना थी। वर्ष 2022 में विधान सभा का कार्य काल भी समाप्त हो रहा है। परंतु विधायक ने अपने कार्यकाल में ऐसा कुछ भी नहीं किया। जिससे जनता यह कह सके कि विधायक ने ये कार्य करवाया है। आप माने या न माने पर क्षेत्र की जनता बेहद नाराज है और मन बना लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक का परिवर्तन करना है ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...
No comments:
Post a Comment