मेरठ 16 नवंबर (चमकता युग) परतापुर स्थित श्रीनाथजी कॉलेज के मैदान पर चल रहे श्रीनाथजी टु डेज टेस्ट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच आई.टी.आई व मंसूरपुर ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें ब्राइट फ्यूचर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जो कि गलत साबित हुआ। आई.टी.आई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 70 ओवर में 554 रन बनाकर पारी घोषित की। लक्ष्य ने 188 रन, साहिल खान 65, आदित्य 46 व अरमान ने 41 रन बनाए। ब्राइट फ्यूचर के गेंदबाज आर्यन ने 4 विकेट, अनस और कृष्ण ने एक-एक विकेट लिया। ब्राइट फ्यूचर बल्लेबाजी करने उतरी अपनी पहली पारी में 40 ओवरों में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। आई.टी.आई ने फॉलोऑन देकर ब्राइट फ्यूचर को अपनी दूसरी पारी खेलने को कहा, ब्राइट फ्यूचर अपनी दूसरी पारी में भी कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाई 20 ओवरों में 89 रन बनाकर ऑल आउट हो। जिसमें तुषार ने 81 रन, रजत 21 व गोलू ने 33 रन बनाए। आई.टी.आई के गेंदबाज पलक ने 7 आदित्य ने 3 विकेट लिए। इस मैच को आई.टी. आई ने एक पारी में 223 रन से जीतकर 7 अंक हासिल किए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच लक्ष्य, बेस्ट बैट्समैन आरव, बेस्ट बॉलर रहे पलक को कॉलेज के अध्यापक राकेश, रत्नेश, राहुल व आयोजक उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment