CY न्यूज़

Tuesday, 16 November 2021

मालगाड़ी से टकराई गाय, आधा घंटा रेल रुट रहा बाधित।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 16 नवंबर (चमकता युग)  कंचौसी में छुट्टा गौवंश रेल यातायात के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं, आए दिन छुट्टा जानवर किसी न किसी ट्रेन की चपेट आ जाता है जिससे ट्रेनें लेट हो जाती है। ऐसा ही हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर (डी.एफ.सी) पर मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे कंचौसी स्टेशन नजदीक पर एक गाय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। तेज आवाज होने पर लोको पायलट ने इंजन के बम्फर हाईट को जाँच के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। करीब 30 मिनट तक रेल रूट बाधित रहा। शाम चार बजे तक डी.एफ.सी पर माल गाड़ियों का संचालन शुरू हो सका। घटना मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की है। कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन से गाय टकरा गई। लोको पायलट व गार्ड ने न्यू कंचौसी स्टेशन को सूचना दी। पीछे आ रही एक मालगाड़ी कंचौसी आउटर पर रोकी गई। स्टेशन से पहुँचे कर्मचारियों ने बंफर हाईट में फंसे लोथड़े को बाहर निकाला। सब सामान्य देख मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पीछे खड़ी मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई गई।

No comments:

Post a Comment