Monday, 15 November 2021

वैश्य समाज में महिला उत्तर प्रदेश द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बाटी खाद्य सामग्री।

मेरठ 14 नवंबर (चमकता युग) बाल दिवस के अवसर वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश द्वारा झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को पठन सामग्री और खाद्य सामग्री बाटी गई। वैश्य समाज जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि बाल मजदूरी और अशिक्षा देश की प्रगति में बाधक है। बच्चे देश का भविष्य है जब देश के सभी  बच्चे साक्षर होंगे तभी देश प्रगति करेगा। वह अपनी संस्था के पदाधिकारियों के साथ समय समय पर बच्चों को पठन सामग्री और अन्य सभी जरूरतों का सामान उपलब्ध कराती हैं। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई, उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, डा.मनोज कुमार गोयल और डा. विवेक बिश्नोई का विशेष सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...