Friday, 26 November 2021

सूखमपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए पाइलिन का काम शुरू।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 25 नवंबर (चमकता युग) कंचौसी फफूँद रेलवे स्टेशनों के बीच गेट नंबर 6 सी पर डी.एफ.सी द्वारा रेल ओवरब्रिज बनाने के लिए मिट्टी की सतह के अंदर मजबूती जाँचने के लिए गहरी बोर कर पाइलिन का काम डी.एफ.सी द्वारा निजी कम्पनी के माध्यम से कराया जा रहा है। जहाँ पुल बनाने के लिए वर्षों से डी.एफ.सी अधिकारियों व ग्रामीण किसानों के बीच ओवरब्रिज का नक्शा बदले जाने की मांग को लेकर खींच-तान चल रही है। जिस पर पूर्व एस.डी.एम बिधूना एवं दिबियापुर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर डी.एफ.सी व रेल अधिकारियों के बीच किसानों की मांग के अनुसार भूमि की पैमाइस कर रिपोर्ट शासन को भेजी है। जिसके समाधान के बाद ही किसान अपनी जमीन देने को तैयार हैं। डी.एफ.सी अभी पाइनिग का कार्य अपनी भूमि पर कर रही है। इससे लोगों में शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण की उम्मीद जगी है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...