मेरठ 19 नवंबर (चमकता युग) परतापुर स्थित श्रीनाथजी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे श्रीनाथजी दो दिवसीय अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार को श्रीनाथजी क्रिकेट एकेडमी व शांतिनिकेतन के बीच खेला गया। श्रीनाथजी एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 72 ओवरों में 375 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें नमन ने 138 रन, तुषार 123 व अर्जुन ने 40 रन बनाए। शांतिनिकेतन के गेंदबाज कय्यूम खान ने 6 विकेट, आजम 2, जिम्मी, बल्लू ने 1-1विकेट लिया। शांतिनिकेतन अपनी पहली पारी में 428 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें कृष्ण 153 रन, अंकुर 85 व गौरव ने 56 रन बनाए। श्रीनाथजी एकेडमी के गेंदबाज आर्यन ने 6 विकेट,तुषार 2 व राहत,नमन ने 1-1विकेट लिए। श्रीनाथजी अपनी दूसरी पारी में आखिरी दिन के 9 ओवरों को खेलकर 109 रन, 2 विकेट पर मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। जिसमें तुषार ने 90 व अर्जुन ने 19 रन बनाए। शांतिनिकेतन के गेंदबाज अंकुर ने 2 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच तुषार, बेस्ट बैट्समैन कृष्णा, बेस्ट बॉलर कय्यूम, व बेस्ट फील्डर लक्षित को श्रीनाथजी के अध्यापक अनुज और आयोजक उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment