मोदीनगर 17 नवंबर (चमकता युग ) नगर पालिका परिषद क्षेत्र सीकरी खुर्द रोड की हालत बद से बदतर है कि सड़क पर चलना दुभर हो गया है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहनों की बात तो छोड़िएँ पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। यह आरोप शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने लगाया है और कहा है कि नगर पालिका परिषद इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे पा रही हैं, जबकि आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण शिघ्र नहीं किया गया तो नगर पालिका परिषद के समक्ष आमजन के साथ मिलकर कांग्रेसजन धरना देंगे। आशीष शर्मा ने कहा कि यह सड़क पहले कब बनी, साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी गुणवत्ता के प्रमाण-पत्र की जांच होनी चाहिये। जनहित में नगर पालिका परिषद सीकरी खुर्द रोड को तत्काल प्रभाव से बनवाये जिससे आमजन को आवागमन परेशानी न उठानी पड़े।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment