मेरठ 16 नवंबर (चमकता युग) अरुण कुमार पुत्र वीरसैन किशनपुरा मलियाना के रहने वाले है। मंगलवार की सुबह 4:00 बजे एक तांत्रिक नग्न अवस्था में उनके घर के बाहर तांत्रिक क्रिया करते पकड़ा गया। जिसे पकड़ कर मुल्तान नगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। अरुण कुमार ने बताया है कि उनके घर के बाहर रोजाना तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा मिलता था। इसी के चलते उन्होंने अपने घर के बाहर सी.सी.टी.वी कैमरा लगवाया। जिसमें तांत्रिक द्वारा की गई क्रिया कैद हो गई। अरुण का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने घर के बाहर सी.सी.टी.वी कैमरा लगवा दिया था जिसमें कई बार तांत्रिक नग्न अवस्था में क्रिया करते हुए नजर आया। उन्होंने बताया कि घर के बाहर रोज तांत्रिक क्रिया का सामान मिलने से वह और उनका परिवार बहुत परेशान थे जिस कारण उन्होंने तांत्रिक को पकड़ने के लिए पूरी रात जागे और सी.सी.टी.वी कैमरे के जरिए बाहर गली में नजर रखते रहे। और उनका जागना सफल रहा सुबह 4:00 बजे वह तांत्रिक दुआबरा आया और फिर से नग्न अवस्था में तांत्रिक क्रिया करने लगा। इस कार्य को देख अरुण कुमार और उनके परिवार वालों ने उस तांत्रिक को दबोच लिया और मुल्तान नगर चौकी इंचार्ज को कॉल करके सारी घटना की जानकारी दी और सबूत के तौर पर सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हुई वीडियो को भी दिखाया। जिसके चलते मुल्तान नगर चौकी इंचार्ज अशोक दोबारा उसे चौकी पर ले जाया गया और उससे उसका नाम पता पूछा गया जिसमें उसने अपना नाम रमेश चंद्र पुत्र रामपत निवासी दिनेश बिहार बताया और उसने कहा कि उसने यह तांत्रिक क्रिया बरेली एक मौलवी से सीखी है। और उसने बताया कि मौलाना द्वारा क्रिया सिखाते वक्त उससे कहा गया था कि हम मोलवियो का हिंदुओं के बीच जाकर भ्रम फैलाना मुश्किल है और तुम हिंदू होकर हिंदुओं में भ्रम आसानी से फैला सकते हो। और बताया कि वह इस क्रिया को अरुण कुमार के घर के बाहर तकरीबन 4 माह से करता आ रहा है। एक तरफ किशनपुरा निवासियों ने बताया कि तांत्रिक रमेश चंद्र कोई अनपढ़ गवार व्यक्ति नहीं है यह पढ़ा लिखा व्यक्ति है जो एक सरकारी विभाग से रिटायर्ड भी है और बताया कि सभी लोगों ने तांत्रिक के घर भी इसकी इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया तो तांत्रिक के परिवार वालों ने कहा कि हमने इन चीजों से दूर रहने के लिए कई बार कहा परंतु यह नहीं माने। तांत्रिक रमेश चंद्र से पूछताछ के दौरान उसने दो नंबर भी बताए हैं जिसकी पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उस पर धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज कर टीपी नगर थाना ने बंद कर दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment