Wednesday, 10 November 2021

मिश्ड कॉल के जरिए लोग बात कर सकते हैं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष से।

औरैया ( कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की फफूँद मंडल की गैल वाटिका में बैठक हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष राम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से भाजपा व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने को कहा फफूँद गैल वाटिका में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष राम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को मिस्ड कॉल के जरिए भाजपा से जोड़ने के लिए अभियान में अधिक से अधिक  लोगों को जोड़ने के लिए निर्देशित किया। और इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा एवं संचालन भाजपा के मंडल महामंत्री अनुज दुबे ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के जिला अध्यक्ष राम मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, मंडल महामंत्री अनुज दुबे, महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मनु राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित दीक्षित, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा उत्तम सिंह राजपूत, सत्येंद्र सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मंगल सिंह नायक, मंडल उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ला, अजय सिंह चौहान, कमलेश राजपूत, अनुराग पाठक, मंडल उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी, अमित तिवारी, धर्मपाल राजपूत, मंडल महामंत्री निखिल राजपूत एवं भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा आदि के साथ सैकड़ों भाजपाई उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...