Friday, 26 November 2021

लालू के लालटेन पर सियासत तेज, भाजपा ने कहा-विशाल लालटेन बिहार में लालू राज की विफलता का अधूरा शिलालेख।

नई दिल्ली 25 नवंबर (चमकता युग) राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव के पटना में रहने से बिहार का सियासी माहौल गर्म है। राजद कार्यालय में संगमरमर के पत्थर से बना लालटेन जलाने पर भाजपा , जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सहित तमाम दलों ने जमकर कटाक्ष किया। बिहार के पूर्व डिप्टी सी.एम सुशील कुमार मोदी ने माइक्रोब्लागिंग एप कू पर पोस्ट कर कहा कि राजद कार्यालय में लगी पत्थर की विशाल लालटेन बिहार में लालू राज की विफलता का अधूरा शिलालेख है। उन्हें केवल लालटेन नहीं, बल्कि बदहाल सड़क और चरवाहा विद्यालय की प्रतिमूर्ति भी लगवानी चाहिए थी।संयोगवश, लालटेन मूर्ति का लोकार्पण उस दिन हुआ, जब हर गांव को बिजली से रोशन करने वाली एन.डी.ए सरकार 15 वीं वर्षगांठ मना रही थी। 

11 फीट ऊंचे लालटेन में चौबीसों घंटे जलती रहेगी लौ।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व लालू प्रसाद यादव ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में छह टन वजनी लालटेन का उद्घाटन किया है। लालटेन ही आर.जे.डी का चुनाव चिन्ह है। करीब चार साल बाद आर.जे.डी चीफ पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। लालटेन की वजन 6 टन है। गुलाबी संगमरमर से इसे खास तौर पर बनाया गया है। 11 फीट ऊंचे लालटेन में चौबीसों घंटे लौ जलती रहेगी। इसे जलने के लिए सी.एन.जी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

चारा घोटाले में जमानत पर है लालू।

चारा घोटाला मामले में दोषी साबित होने के बाद वो जेल में थे। इस साल अप्रेल में उन्हें जमानत मिली है जिसके बाद वो बड़ी बेटी मीसा भारती के सरकारी आवास पर दिल्ली रह रहे हैं। लालू प्रसाद गंभीर रूप से बीमार है। बताया जा रहा है कि उनका किडनी खराब है। इस बीच वो सी.बी.आई की अदालत में हाजिर होने पटना पहुंचे थे।

पटना की सड़को पर लालू ने चलाया जीप।

पटना यात्रा के दौरान लालू यादव अपनी सबसे पहली जीप को भी चलाया। जीप लेकर लालू यादव पटना की सड़कों पर निकल पड़े तो तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा। लंबे समय से लालू यादव की तबीयत खराब है। इस बीच अपने नेता को गाड़ी चलाते देख उनके समर्थक बेहद खुश दिेखे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...