Sunday, 28 November 2021

नहीं रहे वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश बिहारी।


औरैया (संवाददाता विपिन गुप्ता) 28 नवंबर (चमकता युग) जनपद औरैया में फफूँद कस्बे के मूल निवासी वयोवृद्ध कवि एवं पत्रकार हैप्पी श्रीवास्तव के नाना कैलाश बिहारी श्रीवास्तव का आज रविवार की दोपहर 3 बजे एक लंबी बीमारी के चलते 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। औरैया डिपो में वरिष्ठ लिपिक से सेवानिवृत्त कैलाश बिहारी श्रीवास्तव की साहित्य में विशेष रूचि थी। फफूँद व आस-पास के कस्बों में वह दशकों तक काव्य पाठ करते रहे जिसके चलते वह कस्बे में अत्यंत सम्मानित थे और लोग उन्हें बाबूजी कहकर पुकारते थे। बढ़ती उम्र के साथ ही वह कुछ वर्ष पहले फफूँद छोड़कर औरैया अपने दामाद ऐडवोकेट संजय बाबू श्रीवास्तव के मोहल्ला ब्रह्म नगर स्थित आवास पर ही रह रहे थे। जहाँ पर रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनका अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह यमुना शेरगढ़ घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर तमाम साहित्यकारों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं रोडवेज कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...