औने-पौने दामों में बिचौलियों खरीद रहे धान, किसान परेशान।
औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 15 नवंबर (चमकता युग) कंचौसी कस्बा में किसानों की माँग के बावजूद आज तक धान क्रय केन्द्र न खुलने से धान ब्रिकी के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। इससे बिचौलिया गाँव-गाँव सक्रिय हो गए हैं और किसानों का धान औने-पौने दामों में खरीद रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने कंचौसी इलाके के साधन सहकारी समिति और कंचौसी कृषि उत्पादन मण्डी समिति में क्रय केन्द्र खोले जाने की माँग जिलाधिकारी से की थी। लेकिन आधा नवंबर माह बीत जाने बाद भी यहाँ धान क्रय केन्द्र नहीं खोला गया। जिसमें किसानों को मजबूरी में दिबियापुर, औरैया, झींझक आदि मण्डियों या मजबूरी में बिचौलियों को अपना धान औने-पौने दामों में ब्रिक्री करना पड़ रहा हैं। जबकि जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित एजेंसियों से किसानों की सुविधा के लिए क्रय केन्द्र खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन यहाँ आज तक धान क्रय केन्द्र नहीं खोला गया।
No comments:
Post a Comment