Friday, 19 November 2021

जेल में निरुद्ध भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की बिगड़ी तबीयत।

जेल अधीक्षक के अनुरोध पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज।

सांस न आने में परेशानी से जूझ रहे हैं विधायक।

गोसाईगंज 19 नवंबर (चमकता युग) जेल में निरुद्ध भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की तबीयत गुरुवार की रात अचानक खराब हो गई। विधायक को सांस लेने में परेशानी और कुल डायरिया की शिकायत होने के बाद जेल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। परंतु हालत खराब होने के बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुरोध पर जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई जिसके बाद जेल में ही विधायक का उपचार शुरू किया गया। सांस लेने में अधिक परेशानी के कारण विधायक के लिए आनन-फानन में ऑक्सीजन का इंतजाम कराया गया।फिलहाल जेल अधीक्षक शशिकांत ने बताया कि अभी भारतीय जनता पार्टी के गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी परामर्श लिया जा रहा है और बेहतर इलाज मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...