Wednesday, 17 November 2021

वेंक्टेश्वरा का ’’बाईलिगअल स्कूल ऑफ लैग्वेज एवं ईफॉस-डाट ईन’’ के साथ हेल्थ ’’शैक्षणिक करार’’

रोग निदान की दिशा में ये एडवान्स पाठ्यक्रम मील का पत्थर साबित होगे- डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन।

मेरठ/गजरौला 17 नवंबर (चमकता युग) श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पोषित विख्यात संस्थान बी.एस.एल प्रा.लि.व ईफॉस-डॉट-इन के बीच पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सको को रेडियो डायग्नोसिस समेत अन्य लेटेस्ट मेडिकल तकनीको के प्रशिक्षण के लिए एक ’’शैक्षणिक करार’’ हुआ, जिसके तहत देशभर के स्किल्ड चिकित्सको को नयी-2 मेडिकल तकनीको के प्रशिक्षण के साथ ’’अपग्रेड’’ करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही दोनो संस्थान ’’स्किल्ड चिकित्सको, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग स्टॉफ को प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेट देकर विदेशो में रोजगार दिलाने के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे। इसकी जानकारी आज शैक्षणिक करार एवं इसकी विवरण पत्रिका के विमोचन के बाद आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती, बी.एस.एल के एम.डी. डा.अरूण कुमार शुक्ला एवं ईफॉस के निदेशक सचिन कुमार जैन ने संयुक्त रूप से दी। इस अवसर पर कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, डा.एन.के कालिया, डा.राजेश सिंह, डा.विनय कुमार, डा.बी.बी.बोरा, डा.बी.एस त्यागी, परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, एडमिशन निदेशक अलका सिंह, अंजलि शर्मा, डा.मोहित शर्मा, डा.उमेश, डा.वर्षा, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, डा. सी.पी कुशवाह, साकेत बर्मन एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...