मेरठ 14 दिसंबर (चमकता युग) दिनांक 13.12.2021 को थाना ब्रहमपुरी पुलिस के द्वारा नयनतारा पत्नी डैमी डेविड नि. 326/228 -2 मेन थर्ड क्रास सर्वभूमानगर थाना माइकोले आट जिला बैंगलौर साथी कर्मचारी फरहा दीबा पत्नी आसिफ रहमान रागा प्रोफेशनल की कानूनी प्रतिनिधि की सूचना पर नकली (डुप्लीकेट) कास्मेटिक सामग्री 03 गत्ते के कार्ट्रन जिसमें रागा प्रोफेशनल डेटन तन रिमूवल क्रीम 500 ग्राम पर पीस कुल पीस 160 (रु.1155)/प्रति, व रागा स्टेम सेल इनफ्यूज्ड प्लेटिनम फेशियल किट कुल 6 पीस (रु.470/चमत) सहित शॉप्रिक्स मॉल गेट न.2 से अभियुक्त नौशाद पुत्र इरफान हाल नि.मुस्तफाबाद गली न.11 थाना दयालपुर दिल्ली मूल नि.अलीपुरा थाना सरसावा जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि नकली कास्मेटिक सामग्री दिल्ली मे बनाकर मेरठ सप्लाई करता हूँ। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः
1.नौशाद पुत्र इरफान हाल नि.मुस्तफाबाद गली न.11 थाना दयालपुर दिल्ली मूल नि.अलीपुरा थाना सरसावा जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरण:
रागा प्रोफेशनल डेटन टेन रिमूवल क्रीम 500 ग्राम पर पीस कुल पीस 160 (रु.1155)/प्रति, रागा स्टेम सेल इनफ्यूज़्ड प्लेटिनम फेशियल किट कुल 6 पीस (रु.470/पर)
No comments:
Post a Comment