Saturday, 11 December 2021

15 करोड़ से बनेंगी पानी की तीन टंकियाँ।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 11 दिसंबर (चमकता युग) नगर पंचायत कंचौसी में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन बनाई जाएंगी। साथ ही 15 नलकूप का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई। कार्यदायी संस्था की ओर से सर्वेक्षण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। स्वीकृति मिलने मिलते ही कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट प्रस्तावित किया गया है। नगर पंचायत की ओर से हर घर तक पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नगर के लोगों को निर्बाध रूप से पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से डी.पी.आर बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। नगर पंचायत ईओ सुरेश चंद्र ने बताया है कि काफी दिनों से नगर पंचायत कंचौसी में पेयजल की समस्या बनी हुई थी। कई बार शासन स्तर तक समस्या से अवगत भी कराया गया है। समस्या को संज्ञान में लेते हुए कार्य योजना तैयार की गई। डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डी.पी.आर) स्वीकृति होने के बाद दो माह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर पंचायत कंचौसी से जुड़े सभी गाँवों में पानी की पाइप लाइन डालकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी। नगर पंचायत से जुड़े गाँव कमलापति का पुरवा में एक व कंचौसी में दो पानी की टंकी बनाई जाएंगी।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...