Monday, 20 December 2021

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 50वें हफ्ते का आयोजन।

मेरठ 19 दिसंबर (चमकता युग) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 50वें हफ्ते का आयोजन संस्था के द्वारा आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक द्वारा भेंट कर उन्हें सहयोग प्रदान किया गया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। संवाद फाउंडेशन के द्वारा अन्न सेवा संकल्प में सहभागिता करने के लिए अध्यक्ष प्रशांत कौशिक, सत्यपाल दत्त शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, डा. गौरव पाठक, जीतू सिंह नागपाल, जगमोहन शाकाल, डा. विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा ने कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...