Friday, 31 December 2021

सुहागरात को बीवी निकली प्रेग्नेंट, अल्ट्रासाउंड में मिले दो बच्चे तो उड़ गए शौहर के होश।

 

मेरठ 30 दिसंबर (चमकता युग) खरखौदा थाना क्षेत्र के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सुहागरात की रात ही बीवी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर शौहर से संबंध बनाने से इंकार कर दिया। शक होने पर ससुराल वालों ने नई नवेली दुल्हन का अल्ट्रासाउंड कराया तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, युवती पहले से ही पांच महीने की गर्भवती थी और उसके पेट में दो जुड़वा बच्चे पल रहे थे। बृहस्पतिवार को एस.एस.पी ऑफिस पहुंचे ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया कि अब युवती के परिजन उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। खरखौदा के पीपलीखेड़ा निवासी सलमान के मुताबिक उसकी शादी बीती 25 दिसंबर को जाकिर कॉलोनी निवासी एक युवती के साथ हुई थी। सलमान का कहना है कि निकाह की पहली रात ही जब वह बीवी के पास गया तो उसने पेट दर्द का बहाना बनाकर सलमान के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया। सुबह सलमान ने मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद अगले दिन परिवार के लोग नई नवेली दुल्हन को लेकर मुलायम सिंह हॉस्पिटल में चेकअप कराने पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद दुल्हन के गर्भवती होने की पुष्टि की तो सलमान के परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग दुल्हन को लेकर अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे। अल्ट्रासाउंड में युवती पांच महीने की गर्भवती पाई गई। डॉक्टर ने बताया कि युवती के पेट में दो जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। यह खबर मिलते ही सलमान के परिजन हैरान रह गए। सलमान का आरोप है कि उन्होंने युवती के परिजनों से मामले की शिकायत की तो वह उल्टा उन्हें दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। इसी के साथ अब सलमान के परिवार से 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एस.एस.पी ऑफिस पहुंचे पीड़ित पक्ष ने अपने साथ हुई घटना बताते हुए अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद एस.एस.पी ने मामले में जांच के आदेश दिए है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...