Monday, 13 December 2021

घर से हुई महिला गायब, थानेवाले नही सुन रहे पति की फरियाद।


बहराइच (संवादाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 12 दिसंबर (चमकता युग) मामला रिसिया थाना तहसील बहराइच ग्राम समसा तरहर का है। दिनेश पुत्र राम जतन की पत्नी (उम्र 35 वर्ष) प्रमिला 25/11/21 अपने घर से 10:30 सुबह अचानक गायब हो गई थी। दिनेश का कहना है कि उसके साथ मेरी ढाई साल की लड़की अर्चना भी गायब है। इस संबंध में दिनेश ने रिसिया थाना को अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और अब दिनेश को डर लगने लगा है कि मेरी पत्नी को कोई लेकर भाग गया है या तो किसी ने मार दिया है। और अब दिनेश के ससुराल जन दिनेश से कह रहे हैं कि अगर हमारी बेटियां हमारी लड़की नहीं मिली तो तुम को जान से मरवा देंगे और तुम हमारी लड़की को ढूंढ कर लेकर आओ। दिनेश मजदूरी करता है जो कि सुबह 6:00 बजे अपने घर से रिसिया मिल काम पर चला जाता है। इसी बीच इनकी पत्नी बच्चों के साथ गायब हो गई। दिनेश मीडिया का सहारा लेकर वीडियो के माध्यम से अपनी पत्नी का पता लगाना चाहते हैं। और इस संबंध में एक न्यूज चौनल ने रिसिया एस. एच.ओ से संपर्क किया है जिसमें एस.एच.ओ ने कहा है लिखित तहरीर दी गई है आगे देखते हैं की क्या मामला सामने आता है। मोबाइल के माध्यम से रिसिया कोतवाल से वार्ता भी की गई और अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि हमारी पत्नी ढूंढने की कृपा करें अब देखने की बात ये है की  आला अधिकारी इस संबंध में क्या कार्रवाई करते हैं।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...