CY न्यूज़

Wednesday, 15 December 2021

कंचौसी रेलवे क्रासिंग के पास डम्पर की पटिया टूटी लगा चार-पाँच घन्टे से जाम।


औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 14 दिसंबर (चमकता युग) मंगलवार दोपहर बारह बजे के आस-पास कालपी से मौरम लादकर कनौज जा रहा डम्पर कंचौसी रेलवे क्रासिंग पार करने से पहले चढ़ाई में बजन अधिक होने के कारण पहिया के पास लगी लोहे की पटिया टूट जाने से किनारे हनुमान मंदिर की तरफ पलटने से बचा। जिसके पहिये एक तरफ धस गये और बीच रास्ता में डम्पर फंसने से दोनों तरफ एक किलोमीटर लम्बा बड़े वाहनों का जाम लगा है। स्थानीय पुलिस ने डम्पर की बालू टैक्टरों में पलटने की सलाह चालक को देकर शीघ्र रोड खाली करने को कहा है।



No comments:

Post a Comment