CY न्यूज़

Sunday, 12 December 2021

अबूआसिम आज़मी के आगमन पर घाघरा घाट पर भव्य स्वागत की तैयारी।

बहराइच (कंचौसी संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी)  11 दिसंबर (चमकता युग) समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आज़मी के 13 दिसंबर को गोंडा आगमन पर बहराइच समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव द्वारा जिले की सीमा घाघरा घाट पर हजारों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत  के साथ ही जरवल रोड स्थित ज्योति पैट्रोल पम्प पर अभिनन्दन की तैयारी की जा रही है। बहराइच सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव द्वारा 13 दिसंबर दिन सोमवार को महाराष्ट्र प्रदेश के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी के गोंडा जाते 10 बजे घाघरा घाट पहुंचने पर अपने हजारों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है। सपा पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने बताया कि सपा नेता अबू आसिम के आगमन पर कैसरगंज विधान सभा क्षेत्र के सैकड़ो युवा साथी चार पहिया, दो पहिया गाड़ियों के साथ जिले की सीमा घाघरा घाट पर सुबह 10 बजे पहुंचकर आज़मी का स्वागत करेंगें फिर यही से युवा साथियों का काफिला आज़मी साहब की अगवानी करता हुआ जरवल रोड स्थित ज्योति पैट्रोल पम्प पर पहुंचेगा और वहां पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों द्वारा अबू आसिम आज़मी का अभिनन्दन किया जायेगा फिर यहीं से उनका काफिला गोंडा में आयोजित कार्यक्रम के लिये रवाना हो जायेगा।



No comments:

Post a Comment