बहराइच (कंचौसी संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 11 दिसंबर (चमकता युग) समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आज़मी के 13 दिसंबर को गोंडा आगमन पर बहराइच समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव द्वारा जिले की सीमा घाघरा घाट पर हजारों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत के साथ ही जरवल रोड स्थित ज्योति पैट्रोल पम्प पर अभिनन्दन की तैयारी की जा रही है। बहराइच सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायन यादव द्वारा 13 दिसंबर दिन सोमवार को महाराष्ट्र प्रदेश के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी के गोंडा जाते 10 बजे घाघरा घाट पहुंचने पर अपने हजारों समर्थकों के साथ भव्य स्वागत की योजना बनाई गई है। सपा पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने बताया कि सपा नेता अबू आसिम के आगमन पर कैसरगंज विधान सभा क्षेत्र के सैकड़ो युवा साथी चार पहिया, दो पहिया गाड़ियों के साथ जिले की सीमा घाघरा घाट पर सुबह 10 बजे पहुंचकर आज़मी का स्वागत करेंगें फिर यही से युवा साथियों का काफिला आज़मी साहब की अगवानी करता हुआ जरवल रोड स्थित ज्योति पैट्रोल पम्प पर पहुंचेगा और वहां पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों द्वारा अबू आसिम आज़मी का अभिनन्दन किया जायेगा फिर यहीं से उनका काफिला गोंडा में आयोजित कार्यक्रम के लिये रवाना हो जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment