मेरठ 11 दिसंबर (चमकता युग) शुक्रवार को वेद इंटरनेशनल स्कूल में तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हेलिकॉप्टर क्रेश हादसे में शहीद हुए भारत के प्रथम (सी.डी.एस) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व 11 अन्य सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में प्रबंधकगणों, शिक्षकगणों व समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति में 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और हृदय विदारक और विह्वल कर देने वाली घटना से सभी स्तब्ध और व्यथित थे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अजीत कुमार ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अश्रुपूर्ण विदाई दी और कहा कि आज हमने एक सच्चे देश भक्त, श्रेष्ठ रणनितिज्ञ व सुरक्षा प्रणाली के सफल सैन्य अफसर को खो दिया है। उनके पूरे आत्म समर्पण के साथ देश की रक्षा की व महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। उनके इस अनुकरणीय योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। इसके पश्चात चेयरपर्सन बेबी विहान, निदेशक प्रशासन सलीम व प्रधानाचार्या मनोज गुप्ता ने उनकी असामयिक मृत्यु पर हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए उनके आसाधारण व्यक्तित्व को प्रणाम किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment