Sunday, 12 December 2021

कमल खिला दो देश अपने आप मजबूत हो जाएगा: जेपी नड्डा।

सुभारती में आयोजित बूथ सम्मेलन में विरोधी दलों पर जमकर बरसे राष्ट्रीय अध्यक्ष।

मेरठ 11 दिसंबर (चमकता युग) सुभारती विवि में शनिवार को आयोजित बूथ सम्मेलन मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोधी दलों पर जमकर प्रहार करते हुए कहा की माया व अखिलेश सरकार मेें चीनी मिलों बंद कराया गया। जिसे योगी सरकार ने फिर से चालू करायी। कोरोना काल में जब विरोधी घरों में कैद हो गये थे तब भाजपा ही थी जिसके कार्यकर्ता जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करा रहे है। बीमारों को दवाई तक भी जान को जोखिम में डालकर पहुँचायी गयी। कोरोना काल में फंसे प्रवासियों को घर तक पहुंचाने का काम भाजपा ने किया। अमेरिका जैसे देश कोरोना काल में असहाय दिखाई दिया। पी.एम मोदी ने 130 करोड़ जनता की जान बचायी। जहां पहले टीका 20 सालों में आता था। वह मात्र 9 माह में टीका तैयार करवाया देश की जनता को सुरक्षित किया है। यह कोई हवाबाजी नहीं बल्कि  कटु सत्य है। क्षेत्रीय पश्चिम क्षेत्र बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने कहा कि गन्ना हमारा है जिन्ना उनका है। विरोधी दलों पर दंश कसते हुए कहा कि एक पार्टी के नेता तो अपने चाचा को भी कुछ देने को तैयार नहीं। अन्य पार्टी में बेटा, बहन, बाप ही सब पद पाएंगे। बाकी लोग ताली बजाएं। अन्य पार्टियां जाति और धर्म का साथ लेकर चलती हैं। जिन्ना को लेकर। समाज को खंडित करने के लिए हैं सिर्फ भाजपा देश को एक रखने और अखंड बनाने के प्रयास में है। कार्यक्रम से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज पश्चिम क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा। जिसका मूल मंत्र बूथ जीता तो चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपनी जगह हैं। अन्य दल तो दलदल हैं। लेकिन भाजपा एक मिशन वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कमल खिला दो देश मजबूत हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि यहां का वातावरण देख कर अनुमान लगा सकते हैं कि कितने लोग हैं भाजपा के साथ। प्रदेश में 4.50 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार और नौकरी मिली। 3 लाख संविदा पर हैं। कांवड़ियों पर पहले पत्थर बरसाया जाता था अब फूल बरसता है। सरकार ने किसानों को सम्मान निधि दी। सिंचाई के संसाधन दिए। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। विपक्ष के दुष्प्रचार से सजग रहना है। अपना ही रिकॉर्ड कार्यकर्ता को तोड़ना है। भारी से भरी बहुमत से जीत दिलाएं। बूथ सम्मेलन में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को उखाड़ने का कार्य किया है। 2022 और 2024 में जीतकर हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा। वहीं राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के मालिक हैं। मजारों के आगे पहले नेता और प्रधानमंत्री सिर झुकाते थे। भारतीय संस्कृति का नाम लेने से शरमाता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री ऐसे हैं जो अरब देश भी जाते हैं तो वहां की सरकार मंदिर बनाने का आमंत्रण देती है। पंकज सिंह ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस के लोग ऐसे हैं जो सर्जिकल स्ट्राइक से दर्द होता है। जो भारत माता के नारे लगाकर निकलता है उसे लोग जानते हैं यह भाजपाई होगा। सपा, बसपा कांग्रेस के लोग भारत माता की जय के नारे नहीं लगाते। तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं की यात्रा तब तक चलती रहेगी जब तक हर किसी के चेहरे पर मुस्कान न आ जाए। हर किसी को छत न मिल जाए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...