CY न्यूज़

Saturday, 25 December 2021

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई।

मोदीनगर 24 दिसंबर (चमकता युग) शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में किसान मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बस स्टैंड के सामने गांधी मार्किट स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर माल्यर्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित कर किसान दिवस के रूप में मनाई गयी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों के अभूतपूर्व विकास के लिए याद किया जाता है। चौधरी चरण सिंह की नीति किसानों व गरीबों को ऊपर उठाने की थी। उन्होंने हमेशा यह साबित करने की कोशिश की कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। चौधरी चरण सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए खेती पर बल दिया था। किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी वह गंभीर थे। उनका कहना था कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान, मजदूर, गरीब सभी खुशहाल होंगे। इस अवसर पर शहर महासचिव नंदकिशोर शर्मा, प्रवक्ता डा.जे.पी सिंह, सचिव गुलवीर भारद्वाज, निर्मल पाल, नईम खान अध्यक्ष कामगार कांग्रेस, आकाश वर्मा, सोनू कुमार, अनिल कुमार, बिटटू आदि कांग्रेसजन मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment