Friday, 24 December 2021

लाइन ब्रेकडाउन होने से बीस गाँवों में रात से छाया अंधेरा।

ओरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 23 दिसंबर (चमकता युग) असेनी सब स्टेशन से बिहारीपुर बिजली घर को जोड़ने वाली 11 हजार वोल्टेज की लाइन बीती रात फाल्ट से ब्रेकडाउन हो गया। इस वजह से बिहारीपुर बिजली घर से जुड़े 20 गाँवों में रात से अंधेरा छाया रहा। गुरुवार की सुबह से कर्मचारियों ने फाल्ट खोजने में लगे हुए हैं। दोपहर बाद भी कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूँढ सके थे। असेनी सब स्टेशन से बिहारीपुर उपकेंद्र के लिए 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। बुधवार की रात 12 बजे लाइन अचानक ब्रेकडाउन में आ गया। इसके चलते बिहारीपुर  बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई। सप्लाई बंद होने का पता चलते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई। प्रयासों के बाद भी कर्मचारियों को फाल्ट नहीं मिला। इसके कारण बिहारीपुर उपकेंद्र से जुड़े जमौली, बिहारीपुर, कंचौसी गाँव, चमरौआ, चंद्रपुर, बिनपुरापुर, प्रसादपुरवा, ढिकियापुर, कंचौसी बाजार, घसाकापुरवा, रोशनपुर, सहायपुर सहित 20 गाँवों की विद्युतापूर्ति ध्वस्त हो गई। पूरी रात बीस गाँवों के ग्रामीणों ने अंधेरे में गुजारी। लाइन ब्रेकडाउन होने से पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। और कारखाने भी बन्द पड़े हुए हैं। इस संबंध में जेई सुभाष यादव ने बताया कर्मचारियों द्वारा ब्रेकडाउन लाइन का फाल्ट ढूढ़ने का प्रयास जारी है। शाम तक फाल्ट ढूँढ कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...