औरैया (संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 दिसंबर (चमकता युग) ग्राम पंचायत जमुंहा प्रधान कमला देवी द्वारा कोटेदार सुमन कुमारी के दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत खाद्यान्न किया गया। ग्राम पंचायत जमुंहा विकासखंड भाग्यनगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 2 गुना अनाज, 1 किलो नमक, 1 किलो चना व 1 लीटर सरसों तेल का वितरण किया। शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकिशोर दिवाकर द्वारा किया गया। और भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जनता को जानकारी दी गई। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि सरकार ने गरीबों के हित का ध्यान रखते हुए मार्च तक दोगुना खाद्य अनाज प्रदान कर दिया है। सुबह से ही अनाज वितरण का कार्यक्रम कोटा डीलर सुमन कुमारी के यहाँ पर किया गया। प्रधान ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए पंचायत वासी हमे कभी भी शिकायत या सुझाव दे सकते हैं। हम हर संभव पंचायत में विकास करने में प्रतिबद्ध हैं। अगर फिर भी कुछ छूट रहा है तो हमें पंचायत वासी बता सकते हैं।
No comments:
Post a Comment