मेरठ 14 दिसंबर (चमकता युग) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा गीता जयंती के अवसर पर श्रीमद् भगवत गीता का वितरण किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया कि महाभारत काल में श्री कृष्णा ने अर्जुन को जो रणभूमि में उपदेश दिया था वही श्रीमद् भगवत गीता है। श्रीमद् भगवत गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। इस ग्रंथ में किसी भी धर्म का उल्लेख नहीं है, यह पूर्ण रूप से वैज्ञानिक ग्रंथ है। गीता में श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से संसार को बताया कि कर्म ही प्रधान है, मनुष्य को अपने कर्तव्य का पालन सत्य निष्ठा से करना चाहिए। श्री कृष्ण ने कहा है कि आत्मा अमर है, गीता में बताया गया है ना कोई अपना है ना कोई पराया है ना कोई छोटा है ना कोई बड़ा है। इस संसार में मनुष्य का जन्म कर्म करने के लिए हुआ है। हर मनुष्य को सत्कर्म करने चाहिए। परिवर्तन जीवन का नियम है, जिसे तुम मृत्यु समझते हो वही तो जीवन है, अपना पराया तेरा मेरा दिल से मिटा दो फिर सब तुम्हारे हैं तुम सबके हो। इस मौके पर आयुष गोयल, पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, आर.के गोयल, लक्ष्मी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment