Wednesday, 22 December 2021

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घर में चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।

मेरठ 21 दिसंबर (चमकता युग) थाना सिविल लाईन पर वादिया दौलत गिरि पुत्री टुक्की गिरि निवासी बाबा मनोहर नाथ मन्दिर सूरज कुण्ड़ मेरठ, ने अपने कमरे से नगदी दो लाख पचास हजार रूपये, एक जोड़ी कुण्डल, एक अंगूठी, एक कण्ठी गले की जो सोने की बनी हुई थी, दो जोडी पाजेब, एक गुच्छा, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड एवं पैनकार्ड चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी। जिसके आधार पर थाना सिविल लाईन पर मु.अ.स. 342/2021 धारा 380 पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के अनुक्रम में दिनांक 21.12.2021 को मु.अ.सं 342/2021 धारा 380 भादवि का सफल अनावरण करते हुये मुखबिर की सूचना पर स्याना चौपला गढमुक्तेश्वर जिला हापुड, से अभियुक्तगण 1-भीम पुत्र सरजीत निवासी ग्राम लडाना थाना खानपुर बुलन्दशहर, 2-रजत पुत्र शेर सिंह नि.436 पट्टी हजारी सिंह स्याना थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, 3-रोहित पुत्र मुन्नु निवासी गढ बस स्टैण्ड बाल्मीकी मन्दिर के पास स्याना थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, को गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार सैन्ट्रों नं. डी.एल 3 सी.ए.पी 4966 रंग सिल्वर व चोरी किए गए सोने, चाँदी के जेवरात जिनमें एक कंठी काले मोती की जिसमें 05 पीली धातु के छोटे सिक्के लगे है, पीली धातु, एक जोडी कान के कुण्डल पीली धातु, एक अंगुठी पीली धातु, एक जोडी पाजेब सफेद धातु, एक बडा सिक्का, तीन छोटे सिक्के सफेद धातु, एक तगडी सफेद धातु एवं 65000/- रूपये नगद बरामद किये गये। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

1.भीम पुत्र सरजीत निवासी ग्राम लडाना थाना खानपुर बुलन्दशहर, 2.रजत पुत्र शेर सिंह नि.436 पट्टी हजारी सिंह स्याना थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर, 3.रोहित पुत्र मुन्नु निवासी गढ बस स्टैण्ड बाल्मिकी मन्दिर के पास स्याना थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर।

बरामदगी का विवरणः

1.कार सैन्ट्रों नं.डी.एल 3 सी.ए.पी 4966 रंग सिल्वर, 2.एक कंठी काले मोती की जिसमें 05 पीली धातु के छोटे सिक्के लगे है, 3.एक जोडी कान के कुण्डल पीली धातु, 4.एक अंगुठी पीली धात,5.एक जोडी पाजेब, 6.एक बडा सिक्का, तीन छोटे सिक्के सफेद धातु, 7.एक तगडी सफेद धातु, 8.65000/- रूपये नगद।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

मु.अ.स 342/2021 धारा 380, 411 भादवि थाना सिविल लाईन मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

उ.नि.राजकुमार, का.2564 सचिन कुमार, का.2183 अमित कुमार, का.1537 निर्दाेष कुमार, म.का.380 रजनीबाला।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...