Sunday, 5 December 2021

शशीराज तेवतिया को पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई।

मेरठ 04 दिसंबर (चमकता युग) आई.एफ.टी.एम विश्वविद्यालय मुरादाबाद में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह में शशीराज तेवतिया को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई। वायरलेस नेटवर्क्स विषय में, प्रोफेसर डा.अंसारी व स्वर्गीय प्रोफेसर डा.सोहन गर्ग के निर्देशन में उक्त रिसर्च कार्य पूरा किया गया। डा.शशीराज तेवतिया, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार तथा स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया, जिनकी वजह से अपनी उपाधि को सफलता पूर्वक प्राप्त किया।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...