CY न्यूज़

Saturday, 25 December 2021

स्वीट एजेंल्स प्ले स्कूल में हुआ क्रिसमस डे का आयोजन।

मेरठ 24 दिसंबर (चमकता युग) बागपत गेट स्थित स्वीट एजेंल्स प्ले स्कूल में क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में क्रिसमस ट्री, सैन्टा व सैन्टा कैप बनाकर व क्रिसमस केक काट कर एक दूसरे से हाथ मिला कर खुशियों का संदेश दिया। क्रिसमस डे पर चेयरमैन इं. टी.एन स्वामी व प्रिंसिपल प्रियंका श्रीवास्तव ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों को उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनम, तान्या, गुन्जन व अरीबा का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment