Thursday, 13 January 2022

सड़रामऊ में 1.47 करोड़ से बनेगा कंचौसी नगर पंचायत का भवन।

कस्बा से चार किलो मीटर दूर नगर पंचायत भवन बनने से लोगों को होगी परेशानी।

चिन्हित जमीन को जे.सी.बी मशीन से समतल करने का काम शुरू।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 12 जनवरी (CY न्यूज) कंचौसी नगर पंचायत कार्यालय भवन बनाने के लिए सी.एन.डी.एस संस्था ने तैयारी शुरू कर दी है। कस्बे से 4 किलो मीटर दूर सडरामऊ गाँव में 13 बिसवा सरकारी भूमि पर एक करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से नगर पंचायत कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए जेसीबी व बुलडोजर से जमीन को समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कंचौसी नगर पंचायत बनाने की घोषणा के बाद अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बगल में अस्थाई कार्यालय बनाकर नगर निकाय का काम काज किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया है कि नगर पंचायत क्षेत्र के सड़रामऊ गाँव में 13 बिस्वा सरकारी भूमि पर सी.एन.डी.एस संस्था द्वारा नगर पंचायत कार्यालय बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पैमाइस कराके सरकारी भूमि की मेड़बंदी और समतलीकरण कराया गया है। शासन के निर्देश पर नव सृजित सभी 13 नगर पंचायतों के साथ कंचौसी नगर पंचायत कार्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। गौरतलब हो कि कंचौसी कस्बा से लगभग चार-पाँच किलो मीटर दूर नगर पंचायत कार्यालय बनाए जाने से नगर के लोगों को जरुरी काम-काज करवाने के लिए परेशान होना पड़ेगा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...