Wednesday, 12 January 2022

स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर वेंक्टेश्वरा संस्थान में ’’युवा महोत्वस’’-2022 का शानदार शुभारम्भ।

युवाओ के प्रणेता, युग प्रवर्तक, स्वामी विवेकानन्द कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा-डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

मेरठ/गजरोला 12 जनवरी (CY न्यूज) वेंक्टेश्वरा संस्थान मे स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर तीन दिवसीय ’’युवा महोत्सव’’ का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें वेंक्टेश्वरा की मेडिकल एवं नर्सिंग टीम के युवा प्रदेश के गाँव-2 जाकर लोगो को ’’कोविड टीकाकरण’’ के लिए प्रेरित कर उनको प्रशासन के सहयोग से टीकाकरण करायेगे। तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को टीकाकरण अभियान समेत अन्य प्रतियोगिताओ के विजेताओ को जिलाधिकारी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगे। स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर आयोजित युवा महोत्सव-2022 के प्रथम दिन आज ’’कोविड टीकाकरण एक्सप्रेस’’ को जिलाधिकारी अमरोहा बी.के त्रिपाठी, समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी व कुलपति प्रो.पी.के भारती ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, एम.एस डा.एन.के कालिया, डीन डा.संजीव भट्, निदेशक परिसर डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक डा.राजेश यादव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, सी.ओ अरशद इकबाल, डा.सची अहलावत, एसी.एम.ओ डा.डी.के सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुभाष सिंह, नोडल अधिकारी डा.इकराम ईलाही, नसीम अहमद, शिक्ष दिनेशक प्रो.बी.सी दूबे, डा.संजय तिवारी, डा.एना ब्राउन, डा.प्रवेश कौशिक, अरूण गोस्वामी, कुलदीप एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...